दिल्ली

Delhi Crime: खूनी खेल में बदला मामूली विवाद, दिल्ली जल बोर्ड के वर्कर पर चाकू से 9 बार वार, हालत गंभीर

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक युवक की ९ बार वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Image

गोविंदपुरी इलाके में युवक पर किया चाकू से हमला (फोटो - Canva)

Delhi News: साउथ दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक व्यक्ति को मारने का प्रयास किया गया है। यहां कुछ बदमाशों ने जल बोर्ड में कार्यरत 27 वर्षीय एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया की युवक पर जान से मारने की नियत से 9 बार चाकू से वार किए गए।

खूनी खेल में बदला छोटा सा विवाद

पुलिस अधिकारी ने पीड़ित की युवक पहचान मोहम्मद यूसुफ के रूप में की है। बताया जा रहा है कि युवक रात को किसी काम से बाहर निकला था। तभी किसी अन्य युवक से उसकी कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला रफा-दफा किया। लेकिन युवक ने इस बात को खत्म करने की बजाए अपने भाई और एक अन्य युवक को दी और यूसुफ पर चाकू से हमला करवाया।

हमलावरों ने यूसुफ पर नौ बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की हालत अभी भी गंभीर है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पुलिस पास लगे सीसीटीवी की सहायता से आरोपियों की जांच करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि चाकू से ताबड़तोड़ वार की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों में डर बैठ गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article