Delhi News: दिल्ली सरकार लगातार राजधानी को अव्वल बनाने और प्रगति की दिशा में ले जाने के प्रयास में जुटी हुई है। इसके लिए दिल्ली का सबसे पहले साफ होना आवश्यक है। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई स्थानों पर गंदगी बढ़ती जा रही है। दिल्ली को साफ करने के लिए दिल्ली में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है।
दिल्ली में शुरू होगा एक महीने के लिए स्वच्छता अभियान
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार एक अगस्त से एक महीने का स्वच्छता अभियान शुरू करेगी, जिसमें स्कूल, निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) और सामुदायिक समूह सक्रिय रूप से भाग लेंगे। एक बयान के अनुसार, शुक्रवार को सचिवालय में सूद की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान व्यापक अभियान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।
पीएम के आह्वान पर शुरू किया गया अभियान
शिक्षा और शहरी विकास मंत्री सूद ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को शहर में स्वच्छता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता एक सामूहिक जिम्मेदारी है और स्वच्छता प्रयासों का प्रभाव जमीनी स्तर पर महसूस किया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आईटी विभाग, राजस्व विभाग और सभी जिला मजिस्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
