Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा को साफ रहने के लिए सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को नेहरू पार्क का दौरा किया और राजधानी के पहले संभावित 'क्लीन एयर जोन' की समीक्षा की। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत 150 हाई कैपेसिटी एयर प्यूरीफायर लगाने की संभावना पर अध्ययन किया जा रहा है, जो 400–600 वर्ग मीटर क्षेत्र में पीएम 2.5 कणों को फिल्टर कर सकते हैं। सरकार ने बताया कि आइएसबीटी, पेट्रोल पंपों और बाजारों में इन मशीनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें सकारात्मक परिणाम मिले हैं।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने लिए नागरिकों से लिए सुझाव
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा नेहरू पार्क के निरीक्षण के दौरान नागरिकों से सुझाव भी लिए। सिरसा ने कहा कि इस तकनीक का सीमित क्षेत्र में अच्छा प्रभाव देखने को मिला है और अब यह देखना है कि क्या यह बड़े स्तर पर भी प्रभावी हो सकती है। यह योजना दिल्ली सरकार के पर्यावरण कार्य योजना 2025 का हिस्सा है, जिसमें अन्य योजनाएं जैसे बायोमाइनिंग, निर्माण स्थलों पर निगरानी और एंटी-स्मॉग गन शामिल हैं।
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए एक हजार करोड़ की सहायता दी है। सरकार इस परियोजना को सीएसआर मॉडल के तहत लागू करने पर विचार कर रही है, ताकि आर्थिक बोझ कम हो सके। यदि अध्ययन सफल रहता है, तो इसे कनाट प्लेस और खान मार्केट जैसे व्यस्त क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा, जिससे यह अन्य पार्कों, स्कूलों और बाजारों में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए एक मिसाल बन सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
