दिल्ली

Delhi: ठप पड़े अस्पताल निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, केंद्र से मिला अतिरिक्त फंड; मुख्यमंत्री ने तैयार की रणनीति

दिल्ली सरकार ने लंबे समय से ठप पड़ी अस्पताल निर्माण परियोजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए केंद्र से अतिरिक्त फंड प्राप्त किया है। अब पांच नए अस्पतालों, जिनमें दो पशु अस्पताल भी शामिल हैं, के लिए वित्तीय सहायता मिल चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के आदेश दिए हैं ताकि कार्य समयसीमा में पूरा हो सके।

Image

दिल्ली सरकार की अस्पताल परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने की योजना (सांकेतिक फोटो: Canva)

Delhi Hospitals: दिल्ली सरकार ने पिछले तीन वर्षों से ठप पड़ी अस्पताल निर्माण परियोजनाओं को पुनः गति देने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त फंड की व्यवस्था की है। इस वर्ष के बजट में कुछ अस्पतालों के लिए पहले ही धन का प्रावधान किया गया था, और अब पांच और अस्पतालों, जिसमें दो पशु अस्पताल भी शामिल हैं, के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है।

पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने बीते 25 वर्षों में 25 नए अस्पतालों की नींव रखी थी, लेकिन इनमें से कोई भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बैठक कर इन कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की।

विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही हैं और इसी क्रम में हर सोमवार को मंत्रियों के साथ नियमित बैठकें कर रही हैं। साथ ही अब हर महीने के अंतिम कार्य दिवस पर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

अस्पतालों के लिए फंड जारी

नए अस्पतालों के निर्माण हेतु मसूदपुर और अलीपुर में फंड जारी कर दिया गया है। इसके अलावा रोहिणी स्थित बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल के मातृ एवं शिशु ब्लॉक के लिए 89.64 करोड़ रुपये, खिचड़ीपुर में लाल बहादुर अस्पताल के लिए 56.96 करोड़ रुपये, और जाफरपुर में रावतुलाराम अस्पताल के लिए 86.31 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इन सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article