दिल्ली सरकार ने इन तीन मेट्रो स्टेशनों का नाम बदला (फोटो: एएनआई)
Delhi Metro Stations Name Change: दिल्ली सरकार ने राजधानी में तीन मेट्रो स्टेशनों के नामों में बदलाव की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि स्थानीय मांगों, पहचान और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने रेजांगला युद्ध के शहीदों की स्मृति में निकली पवित्र रज कलश यात्रा के हैदरपुर पहुंचने को “अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण” बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे देश में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को मजबूत करती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हैदरपुर गांव तेजी से विकसित दिल्ली की नई पहचान बन रहा है, जहां परंपरा और आधुनिक सुविधाएं साथ-साथ बढ़ रही हैं।
सरकार ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचा सुधारने के लिए मैक्स अस्पताल मार्ग के चौड़ीकरण और अंडरपास निर्माण कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोगों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सकेगी। बता दें, रेजांग ला युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से "पवित्र रज कलश यात्रा" का आयोजन किया गया। यह युद्ध भारतीय सेना द्वारा 1962 की कड़ाके की ठंड में समुद्र तल से 16,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर लड़ा गया था, जिसमें उन्होंने चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया। इस संघर्ष में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 114 बहादुर सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।