दिल्ली

Delhi: अगर आप भी ऑफिस में देखते हैं रील, तो हो जाइए सावधान, REEL देखने की चक्कर में जा सकती है नौकरी

दिल्ली सचिवालय में 90 प्रतिशत कर्मचारियों को रील चलाते हुए देखे जाने के बाद सरकारी ने कार्यालय में काम के दौरान रील्स देखने वाले कर्मचारियों पर सख्त नजर रखने का निर्णय लिया है। काम के दौरान ऑफिस में रील देखते पाये जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Image

अगर आप भी ऑफिस में देखते हैं रील, तो हो जाइए सावधान

रील देखने की और बनाने का शौल अब लोगों की लत बनता जा रहा है। यहां लोग घंटों-घंटों तक रील देखते रहते हैं। रील देखने में लोग अक्सर इतना खो जाते हैं कि वह अपने सारे काम भूल जाते हैं। रील देखने की ये लत अब केवल यात्रा तक ही नहीं बल्कि ऑफिस तक पहुंच गई है। इसी स्थिति को देखते हुए दिल्ली सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर रील देखने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रील को लेकर सख्त कार्रवाई करने की बात तब सामने आई जब दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने अपने फ्लोर पर काम कर्मचारियों को मोबाइल पर रील देखते हुए पाया।

90 प्रतिशत कर्मचारी रील चलाते पाए गए

बता दें कि वरिष्ठ मंत्री ने अपने फ्लोर पर कर्मचारियों के ब्लॉक का दौरा किया और पाया कि लगभग 90 प्रतिशत कर्मचारी काम के बजाय मोबाइल पर रील देख रहे थे। कुछ कर्मचारियों ने लैपटॉप या कंप्यूटर खोले हुए थे, लेकिन उनके मोबाइल भी चल रहे थे। एक स्थान पर तो टीवी भी चल रहा था, जबकि कर्मचारी अपने मोबाइल पर रील देखने में व्यस्त थे। इस पर मंत्री ने गुस्से में आकर अपने ब्लॉक में कर्मचारियों के परिसर से टीवी हटवा दिया और चेतावनी दी।

सोशल मीडिया पर रील देखने की आदत अब लोगों के लिए एक लत बनती जा रही है, चाहे वे यात्रा कर रहे हों, घर पर परिवार के साथ हों या दफ्तर में। इस स्थिति को देखते हुए, कार्यालय में रील देखने वाले कर्मचारियों के लिए नए नियम और नीतियों पर चर्चा की जा रही है, ताकि काम की उत्पादकता पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

रील देखने की लत बनी मुसीबत

बच्चा हो या बड़ा सोशल मीडिया का क्रेज हर किसी के सिर चढ़ा हुआ है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर लोग रील देखते रहते हैं। रील बनाने के चसके में लोग न जाने क्या-क्या करते रहते हैं। वैसा ही कुछ हाल रील देखने वाले लोगों का भी। लोग घंटों-घंटों तक बैठकर केवल रील देखते रहते हैं और इससे उनका मन भी नहीं उबता है। मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कैब या ऑटो हो, आप जहां देखेंगे वहां लोगों को रील चलाते हुए ही देखेंगे। रील देखने की ये लत ऑफिस तक पहुंच चुकी है। ऐसी ही समान स्थिति दिल्ली सचिवालय में भी देखी गई, जिसके बाद सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article