दिल्ली

Delhi DTC Bus Service: अब दिल्ली में बस से सफर करना हुआ और भी आसान, जल्द ही व्हाट्सअप से बुक कर सकेंगे टिकट, यहां देखें डिटेल्स

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 11, 2023, 03:08 PM IST

दिल्ली सरकार अब व्हाट्सअप के माध्यम से ऑनलाइन बस टिकट बुक करने की योजना बना रही है। ऐसे में आप राजधानी में अपनी यात्रा का डिजिटली अनुभव कर सकेंगे।

Image

अब व्हाट्सअप से बुक कर सकेंगे दिल्ली बस टिकट (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली सरकार ने बस टिकट को लेकर बनाई योजना
  • अब व्हाट्सअप से बुक कर सकेंगे बस टिकट
  • यात्रा का डिजिटली अनुभव कर सकेंगे यात्री

DTC Bus Tickets Booking Through WhatsApp: यात्रियों को सुविधा देने के लिए सरकार की ओर से हर वो कदम उठाए जा रहे हैं, जो उनकी यात्रा को आसान बना दे। ऐसे में अब दिल्ली सरकार ने बस सर्विस को व्हाट्सअप से जोड़ने का फैसला लिया है। ऐसे में अब यात्री राजधानी के अंदर बसों की टिकटें व्हाट्सअप के जरिए ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। इससे यात्रीगण काफी कम समय में और आसानी से अपनी बस की टिकट बुक कर सकते हैं।

ऐसा करने से अब दिल्ली के अंदर यात्रियों को बस अड्डे की लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ेंगी। वे बिना किसी परेशानी के तुरंत अपनी टिकटें बुक कर सकेंगे और चंद सेकंड में उनकी टिकटें उनके मोबाइल फोन में होंगी। दिल्ली मेट्रो की व्हाट्सएप टिकटिंग की सफलता से प्रेरित होकर अब राज्य सरकार की ओर से डीटीसी और क्लस्टर बसों दोनों के लिए व्हाट्सएप विकल्प जारी किया जाएगा। इससे बस यात्री भी अपनी यात्रा का डिजिटली अनुभव कर सकेंगे। बता दें, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इस साल मई में व्हाट्सएप आधारित टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत की थी।

व्हाट्सएप से टिकट बुक करना होगा सुविधाजनक

हाल ही में, दिल्ली के परिवहन विभाग की ओर घोषणा की गई है कि व्हाट्सएप पर डीटीसी और क्लस्टर बसों के लिए डिजिटल टिकटिंग प्रणाली शुरू करने पर काम कर रहा है। दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि परिवहन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी पेश करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में व्हाट्सएप आधारित टिकटिंग प्रणाली डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने का काम करेगी। यह यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी और सिस्टम में पारदर्शिता लाने का काम भी करेगी। जल्द ही ये सुविधा दिल्लीवासियों को उपहार में दी जाएगी।

व्हाट्सअप पर बस टिकट बुक करने का तरीका

  • व्हाट्सएप पर +91 9650855800 पर 'Hi' टेक्स्ट के साथ एक संदेश भेजना होगा।
  • इसके बाद चैटबॉट बस मार्गों, किराए और अन्य प्रासंगिक जानकारी के बारे में आपको विवरण दिखेगा।
  • इसके बाद यात्री अपनी पसंदीदा बस का चयन कर भुगतान प्रक्रिया कर सकते हैं।
  • टिकट सेवा UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और अन्य उपलब्ध तरीकों के माध्यम से होगी।

इन सुविधाओं से वंचित रहेंगे यात्री

व्हाट्सएप पर बुकिंग करते समय टिकट रद्द करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस प्रक्रिया में क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से किए गए लेनदेन के लिए मामूली सुविधा शुल्क निर्धारित किया जाएगा। वहीं, यूपीआई आधारित लेनदेन के लिए कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, ऑनलाइन टिकट बुक करने पर यात्रियों के लिए टिकटों की संख्या पर भी एक सीमा तय की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article