दिल्ली

दिल्ली सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, INA अग्निकांड शिल्पकारों को मिलेगा मुआवजा और मुफ्त स्टॉल

दिल्ली के INA हाट में 30 अप्रैल को लगी आग में 24 शिल्पकारों के स्टॉल जलकर राख हो गए थे। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने सभी प्रभावित शिल्पकार को 5 रुपये लाख की राहत राशि देने का ऐलान किया था। जिसकी अब मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही प्रभावित शिल्पकारों को INA में छह महीने के लिए मुफ्त स्टाल भी दिए जाएंगे।

Image

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

Delhi News: दिल्ली के INA दिल्ली हाट में 30 अप्रैल 2025 को लगी भीषण आग ने 24 शिल्पकारों की रोजी-रोटी पर गहरा असर डाला। इस हादसे में उनके स्टॉल पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने सभी प्रभावित शिल्पकार को 5 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की थी। अब इस मुआवजे की औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है।

INA में निशुल्क स्टॉल आवंटन

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि सभी 24 प्रभावित शिल्पकारों को कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने एक और राहत योजना की घोषणा की है। पर्यटन मंत्री के अनुसार आग से प्रभावित सभी 24 शिल्पकारों को 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक के लिए दिल्ली हाट INA में छह महीने के लिए निःशुल्क स्टॉल आवंटन किए जाएंगे। उन्होंने बताया लॉटरी प्रक्रिया के जरिए ये आवंटन होंगे। कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार शिल्पकारों के हितों की रक्षा और उन्हें आवश्यक सहयोग देने करने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article