दिल्ली

दिल्ली में आ गई फ्री स्कीम! होली-दीवाली में मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर; 10 के लिए देने होंगे सिर्फ 500

दिल्ली की नई वाली सरकार ने राजधानी में रहने वाले लोगों से किए गए वादों पर काम करना शुरू कर दिए हैं। रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्लीवासियों को 500 रुपये की दर पर सालाना 10 गैस सिलेंडर और होली व दीपावली पर दो मुफ्त गैस सिलेंडर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Image

दिल्ली में फ्री सिलेंडर स्कीम

दिल्ली: दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के बाद दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है। भाजपा सरकार ने दिल्लीवासियों को बड़ी राहत देते हुए 500 रुपये की दर पर सालाना 10 गैस सिलेंडर और होली व दीपावली पर दो मुफ्त गैस सिलेंडर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली के नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की पहली बैठक में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई कि इस संबंध में अगले दो दिन में बैठक बुलाई गई है। इस योजना को लागू करने के लिए अगले दो दिनों में एक और बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

अगली बैठक पर नजर

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने दिल्ली की जनता से यह वादा किया था। अब, सबकी नजरें अगली बैठक पर हैं। मंत्री सिरसा ने इस योजना के जरिए दिल्लीवासियों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह खासकर उन परिवारों के लिए फायदेमंद होगा, जो गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दिल्ली में नई सरकार का गठन हुआ। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी है। वहीं, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। इससे पहले गुरुवार को आयुष्मान योजना को मंजूरी दी गई थी। इस योजना को मंजूरी मिलने पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि हम आयुष्मान योजना को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह फाइल जो केंद्र सरकार को भेजी गई थी, अब वापस आ गई है। अगले सप्ताह तक आयुष्मान योजना को लागू करने का प्रयास किया जाएगा। मोहल्ला क्लीनिक में जो अनियमितताएं हैं, उनकी जानकारी मांगी गई है। दिल्ली सरकार के बड़े-बड़े हॉस्पिटलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं वहां दौरा करने जा रहा हूं। मैं शनिवार सुबह 10 बजे अपने सांसद के साथ आरटीआर का दौरा करूंगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!