दिल्ली

Delhi: फर्जी फार्मासिस्टों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 के लाइसेंस किए गए रद्द, 10 अन्य दुकानों पर शिकंजा कसने को तैयार

दिल्ली के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फार्मासिस्ट बने 36 व्यक्तियों के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। विभाग ने इनके नाम पर चल रही 26 दुकानों को भी बंद कर दिया है, जिससे दवा के अवैध कारोबार पर नियंत्रण पाने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही 10 फर्जी दुकानों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस से मदद मांगी गई है।

Image

फर्जी फार्मासिस्टों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध बढ़ता ही जा रही है। यहां फर्जी फार्मासिस्टों की गिरफ्तारी की गई है। दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा बीते दिनों 36 फर्जी फार्मासिस्टों की गिरफ्तारी के बाद, दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने इन सभी के दवा लाइसेंस को रद्द कर दिया है और उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

यह कार्रवाई उन फार्मासिस्टों के खिलाफ की गई है जिन्होंने फर्जी शैक्षणिक डिग्रियों के आधार पर बिना वैध योग्यता के दवा बिक्री का लाइसेंस प्राप्त किया था। इन फर्जी फार्मासिस्टों के नाम पर पहले से ही चल रही 26 दवा दुकानों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने बताया कि इस कार्रवाई से दवा के अवैध कारोबार पर भी लगाम लगेगी। लोग गलत दवाइयों का शिकार नहीं बनेंगे।

दस फर्जी फार्मेसी दुकानों की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस से मांगा सहयोग

विभाग ने यह भी कहा कि शेष 10 दुकानों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस से सहयोग मांगा गया है, क्योंकि कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी लाइसेंस हटाकर नए लाइसेंस प्रदर्शित कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया है, और अब ये फर्जी फार्मासिस्ट न तो दिल्ली में और न ही दिल्ली के बाहर अपनी डिग्री के आधार पर दवा बिक्री का लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे।

गलत दवाइयों के सेवन से बढ़ जाती है परेशानी

दिल्ली हो या अन्य राज्य आज भी कई लोग छोटी-मोटी परेशानी के लिए डॉक्टरों के पास जाने की बजाए फार्मा शॉप पर जाते हैं और अपने परेशानी बता कर दवाई ले आते हैं। ऐसे में गलत दवाई से कई लोगों बीमार पड़े हैं तो कई लोगों की मौत भी हुई है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ही समय-समय पर छापेमारी की जाती है। साथ ही लोगों को बिना डॉक्टर कंस्लटेशन के दवाईयों का सेवन करने के लिए मना किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article