दिल्ली

Delhi Crime: दिल्ली में IRS अधिकारी पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुआ चोर; 2 लोग अरेस्ट

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में चोर ने घर में घुसकर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 61 साल सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी पर चाकू से वार किया। घटना के बाद चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए, फिलहाल दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है-

Image

दिल्ली में चोर ने IRS अधिकारी पर किया हमला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Crime: दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रविवार तड़के एक कथित चोर ने घर में घुसकर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 61 साल सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अभय कुमार सिंह के अलावा उनकी पत्नी अनुपमा को भी मामूली चोट लगी है और दोनों को तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 38 साल शातिर चोर जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि वसंत कुंज दक्षिण पुलिस थाने में रात करीब सवा एक बजे चोरी का प्रयास करने की घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब सिंह अपनी पत्नी के साथ शयन कक्ष में सो रहे थे और उनका बेटा तथा नौकर घर के अन्य कमरों में थे।

पति-पत्नी घटना में घायल

डीसीपी ने कहा, ‘‘शयन कक्ष से सटी बालकनी से रात एक बजे तेज आवाज सुनने के बाद सिंह नींद से जाग गए। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति उनके कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया और अपनी पत्नी को जगाया। इसके बाद चोर ने अभय और उनकी पत्नी पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया।'

आरोपी चोर गिरफ्तार

मीना ने बताया कि शोरगुल से घर के अन्य लोग जाग गए और उन्होंने चोर को शयन कक्ष में बंद कर दिया। लेकिन इसके बावजूद वह बालकनी से भाग गया अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद हमलावर की तलाश के लिए छह टीम गठित की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की पहचान मूल रूप से मेरठ निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है और उसके पास से बरामबद चाकू को जब्त कर लिया गया है।

इनपुट-भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article