भोपाल

Sagar Wall Collapsed: मंदिर में शिवलिंग बना रहे थे बच्चे, भरभरा कर गिरी दीवार, 8 बच्चों की मौत

Wall collapsed in Sagar: सागर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग बना रहे बच्चों पर एक कच्ची दीवार गिर गई। इस हादसे में 8 बच्चों की मौत हो गई। यह दीवार करीब 50 साल पुरानी थी और मंदिर परिसर के बाजू में स्थित थी।

Image

बच्चों पर गिरी दीवार (सांकेतिक फोटो)

Wall collapsed in Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शाहपुर में दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चे मंदिर में शिवलिंग बना रहे थे, इसी दौरान मंदिर परिसर के पास स्थित कच्ची दीवार बच्चों पर गिर गई। जिसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हरदौल मंदिर में चल रहा था शिवलिंग निर्माण

यह घटना शाहपुर के हरदौल मंदिर की है। जहां शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। आज भी यहां शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। रविवार को बच्चे के स्कूल की छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में वे शिवलिंग बनाने के लिए पहुंचे। मंदिर में 8 से 14 साल की उम्र के बच्चे आए थे।

50 साल पुरानी थी दीवार

रविवार सुबह जब ये बच्चे मंदिर में शिवलिंग बना रहे थे। तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली एक कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई। यह दीवार करीब पचास साल पुरानी थी। जो सीधी शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर गिरी। जिससे करीब आधा दर्जन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद दीवार के मलबे को हटाने का काम शुरू हुआ, जिसके बाद इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article