दिल्ली

Delhi News: झील पार्क में मिला अज्ञात व्यक्ति का आधा जला हुआ शव, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 3, 2024, 08:32 PM IST

दिल्ली के झील पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति का शव आंशिक रूप से जली हुई हालत में मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश में लगी हुई है।

Image

झील पार्क में मिला व्यक्ति का शव (सांकेतिक फोटो)

Delhi News: उत्तरपूर्वी दिल्ली में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस को शव आंशिक रूप से जली हुई हालत में मिला। यह घटना झील पार्क की है, जहां लोगों को एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ दिखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र 25 के करीब बताई जा रही है। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आसपास की झाड़ियां भी जली मिली

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा कि सुभाष पार्क एक्सटेंशन की ओर झील पार्क के एक कोने पर एक पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला, जो आंशिक रूप से जला हुआ था। पुलिस को घटनास्थल पर सूखी पत्तियों और शाखाओं और झाड़ियों का एक बड़ा ढेर भी मिला, जिनमें से अधिकांश जल गए थे।

शरीर पर चोट के निशान नहीं

उन्होंने बताया कि मृतक का चेहरा, पीठ और दाहिना हाथ जला हुआ है। डीसीपी ने कहा कि शरीर पर कोई अन्य चोट के निशान नहीं थे। शव को परीक्षण के लिए जीटीबी शवगृह में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम जांच के दौरान मौत का कारण पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई सामने आएगी और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article