दिल्ली

Delhi Crime: बवाना में खूनी वारदात, दो भाइयों और भांजे पर चाकुओं से हमला; एक की मौत

दिल्ली के बवाना जेजे कॉलोनी में तीन-चार बदमाशों ने दो सगे भाइयों और उनके भांजे पर हमला कर दिया। हमले में 35 वर्षीय नेयाज की मौत हो गई, जबकि भाई निहाल और भांजा तौकीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

Image

फाइल फोटो

Delhi Crime News: दिल्ली के बवाना जेजे कॉलोनी में बदमाशों ने शनिवार रात दो सगे भाइयों और उनके भांजे पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नेयाज के तौर पर हुई है। इस हमले में नेयाज का भाई निहाल और भांजा तौकीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़ित परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को पुलिस चौकी में एक आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, लेकिन कुछ घंटों बाद ही छोड़ दिया। आरोपी ने अगले दिन शनिवार को अपनी तीन दोस्तों के साथ मिलकर हमला किया।

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर संख्या 767/2025 दर्ज की है। मामला बीएनएस की धारा 103(1), 109(1) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों तोशिफ और अरु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। सभी पीड़ित बवाना औद्योगिक क्षेत्र में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article