दिल्ली

Delhi Murder: जगतपुरी इलाके में युवक की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Murder: दिल्ली के जगतपुरी इलाके में स्थित गणेश पार्क में कुछ बदमाशों द्वारा एक युवक की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Image

जगतपुरी इलाके में युवक की हत्या

Delhi Murder: दिल्ली के क्राइम बढ़ता जा रहा है। लगातार यहां हत्या और चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी के जगतपुरी इलाके के गणेश पार्क से सामने आया है। यहां एक युवक की कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों का हमला इतना घातक था की युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना जगतपुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई।

धारदार हथियार से युवक की हत्या

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में देर रात गणेश पार्क के अंदर साजन नामक (उम्र- 20 साल) युवक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि रात 10:39 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि एक युवक पार्क के अंदर खून से लथपथ पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही जगतपुरी थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और साजन को पास के हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपराधी की तलाश में पुलिस

मौके पर पहुंची क्राइम टीम और डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम द्वारा घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। डीसीपी ने बताया कि हत्या किसी करीबी व्यक्ति द्वारा की है। घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article