दिल्ली

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया 5.92 करोड़ के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का भंडाफोड़; चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़े संगठित साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तराखंड के हल्द्वानी से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दुबई स्थित मास्टरमाइंड के लिए काम करते हुए पूरे भारत में 5.92 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर रहे थे।

Image

उत्तराखंड के हल्द्वानी से पकड़ में आए चारों आरोपी (सांकेतिक तस्वीर)

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने देशभर में फैले एक बड़े ऑर्गेनाइज्ड साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए उत्तराखंड के हल्द्वानी से चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पूरे भारत में 5.92 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले हाई-वॉल्यूम म्यूल अकाउंट्स ऑपरेट करते थे और दुबई स्थित मास्टरमाइंड के लिए काम कर रहे थे।

अप्रैल का है मामला

मामला अप्रैल 2025 में दर्ज एफआईआर नंबर 131/25 (पीएस स्पेशल सेल) से जुड़ा है, जिसमें एक पीड़ित से फेसबुक पर फर्जी महिला प्रोफाइल ('ए') के जरिए संपर्क कर सीबीसीएक्स ग्लोबल ट्रेडर्स, मुंबई नाम की कथित एनबीएफसी में 'हाई रिटर्न' इन्वेस्टमेंट का लालच दिया गया। दो महीने तक लगातार उकसाने के बाद पीड़ित से कुल 5,92,44,480 रुपए की ठगी की गई। विस्तृत फाइनेंशियल जांच में सामने आया कि ठगी का पैसा पहले 33 अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में बंटवाया गया, फिर कई लेयर्स में ट्रांसफर कर ट्रेल मिटाने की कोशिश की गई। साइबर सेल ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज 10 अन्य शिकायतों से भी कनेक्शन जोड़ा, जिसमें सिर्फ दर्ज कंप्लेंट्स में ही 1.1 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी सामने आई।

हल्द्वानी के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अनस अंसारी (22), मोहम्मद कैफ (22), आकिब (40) और मोहम्मद दानिश (22) शामिल हैं सभी हल्द्वानी के रहने वाले हैं। दानिश दुबई-बेस्ड हैंडलर के लिए म्यूल अकाउंट जुटाता था, ओटीपी शेयर करता था, और कैश निकालकर कमीशन पर बांटता था। बाकी तीनों आरोपी अपने-अपने बैंक अकाउंट्स ठगी के पैसे को तुरंत कैश करने के लिए इस्तेमाल करते थे। डीसीपी क्राइम ब्रांच आदित्य गौतम ने बताया कि यह एक मल्टी-टियर साइबरक्राइम सिंडिकेट है जिसमें फ्रंट-एंड फ्रॉडस्टर, लेयर-1 बिजनेस अकाउंट्स, लेयर-2 म्यूल अकाउंट्स और कैश कलेक्टर्स शामिल हैं। इस कार्रवाई से पूरे नेटवर्क को गहरा झटका लगा है।

आगे की जांच जारी

कार्रवाई एसीपी साइबर सेल अनिल शर्मा के सुपरविजन में इंस्पेक्टर मंजीत कुमार की टीम ने की। टीम में एसआई परवेश कुमार, एएसआई कंवरपाल, हेड कांस्टेबल विपिन, अनुज, मनीष और विनोद ने तकनीकी एनालिसिस, बैंक कोऑर्डिनेशन और हल्द्वानी में टारगेटेड रेड की। सभी आरोपियों को दिल्ली लाया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

इनपुट-आईएएनएस

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article