दिल्ली

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क तुर्की और चीन से बने अत्याधुनिक पिस्टल पाकिस्तान के रास्ते भारत में तस्करी करता था। हथियार ड्रोन के जरिए पंजाब में गिराए जाते और फिर दिल्ली व अन्य राज्यों में अपराधियों को बेचे जाते थे।

Image

जब्त किए गये हथियार (चित्र साभार: ANI)

Photo : ANI

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों की पहचान अजय, मनदीप, दलविंदर और रोहन के तौर पर हुई है। इनमें से दो आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ड्रोन के जरिए पंजाब में गिराए जाते थे हथियार

जांच में सामने आया है कि यह गैंग तुर्की और चीन में बने अत्याधुनिक पिस्टल पाकिस्तान के रास्ते भारत में तस्करी करता था। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप पंजाब में गिराई जाती थी, जिसके बाद इन्हें दिल्ली और आसपास के राज्यों में अपराधियों व गैंगस्टरों को बेचा जाता था।

विदेशी हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद

क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से 10 महंगे विदेशी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई बड़े गैंगों को हथियार सप्लाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की ISI से जुड़े लोगों के निर्देश पर चल रहा था। हथियार पहले तुर्की और चीन से मंगाए जाते थे, फिर उन्हें पाकिस्तान ले जाया जाता था और वहां से भारत में प्रवेश कराया जाता था।

कई गैंगों को हथियार सप्लाई किए जाने की आशंका

क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक इस गिरोह ने कितने हथियार भारत में बेचे हैं और किन अपराधियों या गैंगों तक ये हथियार पहुंचे हैं। इसके लिए पुलिस मोबाइल फोन रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन, डिजिटल पेमेंट, सोशल मीडिया संपर्क और सीमाई इलाकों के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय लिंक की पहचान के लिए भी पूछताछ जारी है।जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक लेन-देन और सोशल मीडिया गतिविधियों की मदद से हथियारों की ट्रेल तलाश रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान ISI के निर्देश और संरक्षण में काम कर रहा था। साथ ही, भारत की सीमा में अवैध हथियारों की तस्करी एक योजनाबद्ध रणनीति के तहत की जा रही थी। पुलिस की मानें तो यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और हथियारों की मांग बढ़ने के कारण गैंगस्टरों और अपराधियों को यह सप्लाई लगातार जारी थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article