दिल्ली

केजरीवाल भड़के- कभी Indira Gandhi ने अति की थी, PM Modi भी उसी राह पर, ऊपर वाला चलाएगा झाड़ू-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 1, 2023, 07:43 PM IST

Delhi CM Kejriwal Press Conference: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारे Ministers को झूठे Case में Arrest करके ये Delhi के काम रोकना चाहते हैं। मैं दिल्ली वालों को भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि दिल्ली के काम बिल्कुल नहीं रुकेंगे।

Image

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा-There is no crisis

Photo : Twitter

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने Satyendar Jain और Manish Sisodia — जिन्होंने शानदार Healthcare Model और Education Model दिया, दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है। पूरी दुनिया में दोनों ने देश का नाम रोशन किया है। ऐसे मंत्रियों को प्रधानमंत्री जी ने Jail में डाल दिया। उन्होंने कहा कि शराब नीति तो बहाना है, इनका असली मक़सद Delhi के कामों को रोकना है क्योंकि जो काम हमने कर दिखाया वो ये नहीं कर सकते। इनसे सालों से एक School-Hospital ठीक नहीं हुआ। दिल्ली के काम नहीं रुकेंगे, पहले 80 की Speed से काम होता था तो अब 150 की स्पीड से काम होगा।

अगर सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने Education और Health में ऐसा काम नहीं किया होता, तो क्या Modi जी उन्हें Arrest करते? नहीं। अगर Manish-Satyendar BJP Join कर लें, तो क्या उनकी रिहाई नहीं हो जाएगी? मकसद Corruption नहीं, काम रोकना है, जो PM मोदी नहीं कर सकते

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेरी हजारों लोगों से बात हुई, जनता में भारी रोष है लोग कह रहे हैं ये कर क्या रहे हैं? जबसे हम Punjab जीते हैं, इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा। BJP वालों, AAP आंधी है। ये रुकने वाली नहीं है!

BJP आरोप लगा रही है कि मनीष सिसोदिया ने शराब वालों से पैसे लिए हैं। कभी कहते हैं कि 100 Crore तो कभी कहते हैं कि 10,000 Cr ले लिए लेकिन Manish औए रिश्तेदारों के घर Raid के बाद ₹10,000 तक नहीं मिले, बैंक लॉकर से जेवर नहीं मिला, क्योंकि कोई घोटाला हुआ ही नहीं है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा-There is no crisis, AAP ज़रूरी नहीं। जो काम AAP लोगों तक ले जा रही है, वो ज़रूरी है, उसका फैलना ज़रूरी है, सभी MLAs और पार्षदों के साथ तय हुआ है कि AAP एक-एक घर जाकर एक-एक व्यक्ति से बात करेगी कि कैसे एक जमाने में Indira Gandhi ने अति कर दी थी, वैसे ही PM Modi ने अति कर दी है। जब अति होती है तो ऊपरवाला झाड़ू चलाता है। जनता में भारी रोष है, अब जनता जवाब देगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article