पूरे देश को जोड़ता है दिल्ली का इतिहास
दिल्ली विधानसभा में वार्षिक बजट पेश करते हुए सीएम ने दिल्ली को विश्व पर्यटन केंद्र बनाना की बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई ऐतिहासिक धरोहरें हैं। यहां का इतिहास और विकास इसे पूरे देश से जोड़ता है। दिल्ली केवल एक शहर नहीं है, यह सदियों का इतिहास है, कला, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत संगम है। उन्होंने कहा कि अभी तक दिल्ली लड़ाई-झगड़े और तू-तू मैं-मैं के लिए जाना जाता है। हम दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए पर्यटन क्षेत्र के लिए 117 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया गया है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नौका परिवहन का शुरुआत
बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुरा तक नौका परिवहन शुरू किए जाने की सूचना दी गई। इस संबंध में सीएम रेखा ने बजट पेश करते हुए भी बताया। उन्होंने कहा कि अब पर्यटन क्षेत्र में राजधानी को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए दिल्ली की ब्रांडिंग की जाएगी। दिल्ली का पॉजिटिव हिस्सा जनता के सामने लाया जाएगा। नई जनरेशन दिल्ली से जुड़े, उसके लिए 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा फिल्म महोत्सव का आयोजन
सीएम ने कहा कि दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्म महोत्सव होंगे, जो आज तक कभी नहीं हुए। इसी साल दिल्ली में एक फिल्म महोत्सव आयोजित होगा। इसके लिए 30 करोड़ का बजट रखा गया है। नई टैलेंट हंट प्रतियोगिता शुरू की जाएगी, जिसके लिए 5 करोड़ का प्रस्ताव रखा है। बिहार के लोग दिल्ली के अभिन्न अंग हैं, इसलिए मैथिली और भोजपुरी अकादमियों का बजट भी डबल करके 6 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके साथ ही 139 करोड़ रुपये कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तय किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
