दिल्ली

DMRC का बड़ा फैसला: लाल किला मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक रहेगा बंद

दिल्ली ब्लास्ट के बाद डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों के चलते लाल किला मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि अगले आदेश तक लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान अन्य स्टेशनों पर गतिविधियां सामान्य रहेगी।

Image

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

Lal Quila Metro Station Closed: दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा लाल किला मेट्रो को 12 नवंबर तक बंद किया गया था। हाल ही में डीएमआरसी ने लाल किला मेट्रो स्टेशन को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार, मेट्रो स्टेशन अभी और कुछ दिन तक बंद रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से और जांच में किसी प्रकार की रुकावट न आए, इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि 10 नवंबर को शाम में लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास धीमी गति में चलती कार में ब्लास्ट हुआ था, जिसके बाद कई वाहनों में आग लग गई थी और दूर खड़ी गाड़ियों और मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए थे। इस धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है और कई ङायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

कब तक बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन?

ब्लास्ट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को दो दिन से बंद था। हाल ही में डीएमआरसी आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अगले आदेश तक लाल किला मेट्रो स्टेशन के बंद रहने की सूचना जारी की गई है। बता दें कि यह फैसला सुरक्षा कारणों के साथ जांच में किसी प्रकार की रुकावट न आए, इसे ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस दौरान अन्य स्टेशनों पर गतिविधियां सामान्य रहेगीं। बता दें कि धमाके के बाद से आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और एनएसजी द्वारा पूरे एरिया की तलाशी ली जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!