दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में धुंध से कोई राहत नहीं, जीरो विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट हुई लेट

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे के कारण कम दृश्यता का असर फ्लाइट पर पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों के जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट अपने तय समय से लेट चल रही है।

Image

कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने में फ्लाइट हुई लेट

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरा अभी भी बरकरार है। लंबे समय से कोहरे की मार झेल रही दिल्ली को आने वाले दिनों में धुंध से राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। कोहरे का कारण कम दृश्यता से यातायात बहुत प्रभावित हो रहा है। दिल्ली ही नहीं इससे सटे इलाकों में भी कोहरा बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर के कई क्षेत्रों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कोहरे के कारण न केवल सड़क यातायात बल्कि रेलवे यातायात और साथ में हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। पिछले कई दिनों से फ्लाइटों में देरी और डायवर्जन की जानकारी सामने आ रही है। पिछले दिनों की बात करें तो दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण दृश्यता केवल 150 से 200 मीटर तक की दर्ज की गई थी। 4 जनवरी यानी आज की दृश्यता भी ऐसी ही बनी हुई है। पिछले दिनों के जैसे ही आज भी कोहरे की स्थिति वैसे के वैसे ही है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की उड़ान में देरी

कोहरे और कम दृश्यता के कारण आज भी दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट देर से चल रही है। पिछले दिनों के जैसे ही दिल्ली में फ्लाइट सेवा कोहरे के कारण अपने तय समय से उड़ान नहीं भर पा रही है।

दिल्ली के मौसम के हाल

दिल्ली में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी की सर्द हवाओं में देखने को मिल रहा है। आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली के कुछ इलाके जैसे लोधी रोड और जाफरपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.4 और 6.6 डिग्री तक दर्ज किया गया है। बढ़ते कोहरे और ठंड से अब दिल्ली के लोग परेशान होने लगे हैं। आईएमडी ने दिल्ली के मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article