दिल्ली

DDA के एक्शन से मचा हड़कंप; श्रीश्याम कॉलोनी में 100 से अधिक मकानों को नोटिस, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

दिल्ली के कादीपुर क्षेत्र में, श्रीश्याम कॉलोनी के सौ से अधिक मकान मालिकों को DDA द्वारा 15 दिनों के भीतर अपने घर खाली करने का नोटिस दिया गया है। डीडीए का कहना है कि ये निर्माण अवैध हैं। वहीं, स्थानीय निवासियों का सवाल है कि कॉलोनी के निर्माण के समय डीडीए कहा थी?

Image

डीडीए ने दिया मकान मालिकों को नोटिस (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कादीपुर गांव की श्रीश्याम कॉलोनी में सौ से अधिक मकान मालिकों को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 15 दिनों के भीतर अपने घर खाली करने का आदेश दिया गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अगर इस समय सीमा के अंदर मकान खाली नहीं किए जाते हैं तो उनके ताले तोड़कर निर्माण ध्वस्त कर दिया जाएगा। DDA के मुताबिक, कॉलोनी में अवैध निर्माण हुआ है, जिसके लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि, स्थानीय निवासी पिछले छह से सात सालों से यहां रह रहे हैं।

लोगों ने सवाल उठाया है कि जब कॉलोनी का विकास हो रहा था, तब डीडीए के अधिकारी कहां थे? और अवैध निर्माण को रोकने में असफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस नोटिस के चलते कॉलोनी के निवासियों में चिंता का माहौल है। खासकर मजदूर वर्ग के कई लोगों ने अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर घर बनाए हैं और अब उन्हें उनके घरों के ध्वस्त होने का डर सता रहा है। स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है, और वे प्रशासन से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं।

DDA की भूमिका पर गंभीर सवाल

स्थानीय निवासियों ने डीडीए की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि अगर संबंधित अधिकारियों ने अपने कर्तव्य का सही तरीके से निर्वहन किया होता, तो अवैध निर्माण संभव नहीं होता। डीडीए की भूमि पर पहले प्लॉटिंग हुई और फिर भवनों का निर्माण हुआ, वह भी अधिकारियों की आंखों के सामने। यह परिस्थिति स्पष्ट रूप से यह प्रश्न खड़ा करती है कि क्या डीडीए अपनी जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से निभाने में सक्षम है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article