दिल्ली

Delhi Expressway: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से आईजीआई से कुछ मिनट में पहुंच सकेंगे नोएडा एयरपोर्ट, जानें क्‍यों है खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 11:35 AM IST

Delhi Expressway: जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी देने के लिए ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे का निर्माण फरीदाबाद के साहूपुरा आईएमटी से शुरू हो चुका है। छह लेने के इस 31 किमी एक्‍सप्रेसवे को तीन अन्‍य एक्‍सप्रेसवे के साथ कनेक्टिविटी दी जाएगी। इस एक्‍सप्रेसवे से यात्री दिल्‍ली से जेवर एयरपोर्ट 30 से 35 मिनट में पहुंच सकेंगे।

Image

ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे का निर्माण शुरू

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 किमी का यह एक्‍सप्रेसवे छह लेन का होगा
  • फरीदाबाद के साहूपुरा आईएमटी से शुरू हुआ निर्माण
  • जेवर एयरपोर्ट से पहले यह एक्‍सप्रेसवे बनकर होगा तैयार

Delhi Expressway: दिल्ली-एनसीआर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए इस समय युद्ध स्‍तर पर कार्य चल रहा है। यहां के लोगों को जल्‍द ही एक और और एक्‍सप्रेसवे मिलने वाला है। यह ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे होगा और दिल्‍ली आईजीआई एयरपोर्ट और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को आपस में कनेक्‍ट करेगा। यूपी सरकार द्वारा जेवर में 30 हजार करोड़ में बनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सितंबर 2024 तक बनकर तैयार होगा। इस एयरपोर्ट तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए इसे यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल कॉरिडोर से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए खास तौर पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस पर काम शुरू हो चुका है। 31 किमी का यह एक्‍सप्रेसवे हरियाणा के 15 और यूपी के पांच गांवों से होकर गुजरेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा और इसके दोनों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखेगी।

इस एक्‍सप्रेसवे को बनाने के लिए अभी जमीन को समतल करने का कार्य चल रहा है। इसका निर्माण फरीदाबाद के साहूपुरा आईएमटी से शुरू हुआ है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार यह एक्‍सप्रेसवे फरीदाबाद के मच्छगर, फफूंदा, पन्हेरा खुर्द, बहबलपुर, सोतई, गढखेड़ा, नरहावली, मोहना, बागपुर, छायसा, नरियाला, हीरापुर, नंगलिया, भोलड़ा, सोलड़ा आदि गांवों से होते हुए गौतमबुद्ध नगर पहुंचेगा और यहां के करौली बागर, अमरपुर, झुप्पा होते हुए जेवर एयरपोर्ट को कनेक्‍ट करेगा। एक्‍सप्रेसवे बनाने के लिए इन गांवों में कुल 1000 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। एक्‍सप्रेसवे का निर्माण करने वाली कंपनी ने फफूंदा और मोहना में मिक्सर प्लांट लगाने के साथ जमीन समतल करने का कार्य शुरू किया है। इस एक्‍सप्रेसवे को एयरपोर्ट शुरू होने से पहले पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

तीन एक्‍सप्रेसवे को जोड़ेगा ग्रीनफील्ड

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तीन एक्‍सप्रेसवे के साथ कनेक्टिविटी देगा। यह जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सहारे दिल्ली एयरपोर्ट से जोड़ने वाला है। इसके अलावा नोएडा में यह यमुना एक्‍सप्रेसवे और फरीदाबाद में केएमपी एक्‍सप्रेसवे के साथ जोड़ेगा। दिल्ली का कालिंदी कुंज इलाका एक तरफ जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ेगा वहीं, दूसरी तरफ आईजीआई एयरपोर्ट से जुड़ा हुआ है। यहां से जेवर एयरपोर्ट जाने वाले यात्री दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे के लिंक रोड से होते हुए सीधे ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे पहुंच सकेंगे। इन दोनों एयरपोर्ट के बीच की दूरी को करीब 30 से 35 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article