दिल्ली

दिल्लीवासियों को दीपावली का तोहफा! पानी के बिलों पर 100% लेट फीस माफ, अवैध कनेक्शनों पर भी राहत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पानी के पुराने बिलों पर 100% लेट फीस माफी और अवैध जल व सीवर कनेक्शनों पर भारी राहत देने का ऐलान किया है। योजना 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इसे दिल्लीवासियों के लिए दीपावली का तोहफा बताया। इस कदम से करीब 11,000 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ होगा।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीपावली के मौके पर दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा दिया।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के लोगों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। अब अगर कोई उपभोक्ता अपने पुराने पानी के बिल अगले साल 31 जनवरी 2026 तक जमा कर देता है, तो उस पर लगने वाला लेट पेमेंट सरचार्ज पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा। यह राहत योजना उन लोगों के लिए है जो लंबे समय से बकाया बिलों की वजह से परेशान हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कदम से करीब 11,000 करोड़ रुपये का लेट फीस सरचार्ज माफ किया जाएगा। यह भुगतान एकमुश्त या किश्तों में किया जा सकता है। जो लोग जनवरी तक नहीं भर पाएंगे, उन्हें 1 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक 70% तक की माफी मिलेगी।

घरेलू उपभोक्ताओं को कितनी देना होगी पेनल्टी?

अवैध जल व सीवर कनेक्शनों पर भी राहतसरकार ने अनाधिकृत जल और सीवर कनेक्शन रखने वालों के लिए भी बड़ी राहत दी है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 25 हजार रुपये की जगह सिर्फ 1,000 रुपये टोकन पेनल्टी देनी होगी, जबकि गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को 61 हजार की जगह 5,000 रुपये देने होंगे।

यह योजना भी 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना अंतिम मौका है।इसके बाद अवैध कनेक्शन रखने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

तकनीकी सुधार और नई व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल बोर्ड की बिलिंग प्रणाली में जो तकनीकी खामियां थीं, उन्हें अब ठीक कर लिया गया है। पहले सॉफ्टवेयर दिक्कतों के कारण बिलिंग ठप हो गई थी, लेकिन अब व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। हर दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक नया क्षेत्रीय राजस्व कार्यालय बनाया गया है ताकि जनता को तेजी से सेवा मिले।

जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यह कदम जनहित में उठाया गया है। इससे जल बोर्ड को नुकसान जरूर होगा, लेकिन जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, “यह दिल्लीवालों के लिए दीपावली का तोहफा है। हमारी कोशिश है कि जल बोर्ड को पारदर्शी, प्रभावी और जनता के लिए उपयोगी बनाया जाए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article