दिल्ली

Delhi: टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार; ड्राइवर की झुलसकर मौत, एक घायल

दिल्ली के हुलंबी खुर्द इलाके में रविवार तड़के एक कार दुर्घटना के बाद आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दोनों हरियाणा के निवासी हैं। हादसा अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

दुर्घटना के बाद कार में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital

Delhi Accident: बाहरी-उत्तरी दिल्ली के हुलंबी खुर्द इलाके में रविवार तड़के रात एक कार में दुर्घटना के बाद आग लगने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।

अधिकारी ने यह जानकारी दी कि यह घटना नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर झंडा चौक के पास रविवार तड़के करीब दो बजे हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां उसे एक सफेद अर्टिगा कार जली हुई हालत में मिली। पुलिस के अनुसार वाहन चालक मृत पाया गया, जबकि बगल वाली सीट से एक अन्य व्यक्ति को बचाया गया, जो झुलसा हुआ था।

मृत चालक की पहचान विपेंद्र और घायल की पहचान जगबीर के रूप में हुई है, दोनों हरियाणा के पानीपत निवासी हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जगबीर को तुरंत नरेला के HRHC अस्पताल ले जाया गया जबकि शव को BJRM अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से लगता है कि हरियाणा में रजिस्टर्ड इस कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया होगा जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article