दिल्ली

MCD Mayor Election: मेयर चुनाव की तारीख तय होने पर बीजेपी AAP में तकरार, लगाए एक दूसरे पर आरोप

  • Authored by: अमित गौतम
  • Updated Feb 1, 2023, 11:39 PM IST

MCD mayor election Update: दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमसीडी मेयर के चुनाव की तारीख तय कर दी है। 6 फरवरी को दिल्ली एमसीडी के मेयर के चुनाव होने है।

Image

दिल्ली मेयर चुना

चुनावों की तारीख आने पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बीजेपी शासन से मुक्ति पाने और केजरीवाल के मार्गदर्शन पाने के लिए वोट किया। अब बीजेपी साजिश करके मेयर चुनाव होने से रोक रही है। हमें उम्मीद है कि बीजेपी संवैधानिक तरीके से चुनाव होने देगी। वही इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम उपराज्यपाल के द्वारा 6 फरवरी की तारीख को दिल्ली नगर निगम महापौर और स्थाई समिति चुनाव के लिए तय करने का स्वागत करते है। लेकिन हमें डर है कि आम आदमी पार्टी इस बार भी चुनाव नहीं होने देगी।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से महापौर पद पर दो नामांकन होने है और उसके बाद 6 और 24 जनवरी की नगर निगम बैठकों में आम आदमी पार्टी के द्वारा की गई हिंसा और हंगामे के बाद यह स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी पार्षद दल में मतभेद है।

वही सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व को अपने नगर निगम में बहुमत पर विश्वास नहीं है और इसलिए उन्होंने नगर निगम की 2 बैठकों में अपने विधायकों को आगे कर हंगामा करवाकर मेयर आदि के चुनाव को टाला है।

कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हम मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वे अपने विधायकों और सांसदों को निर्देश दें कि 6 फरवरी की बैठक में अनुशासन का पालन कर शांति से चुनाव होने दें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित गौतम
अमित गौतमauthor

पत्रकारिता में चार साल का तजुर्बा। राजनीतिक खबरों की नब्ज पहचानता हूं। कुछ नया करने की हर वक्त कोशिश करता हूं।

और पढ़ें
End of Article