दिल्ली

दिल्लीवालों को बड़ी राहत, अब निर्माण कार्य में दिल्ली पुलिस से नहीं लेनी होगी अनुमति; अमित शाह ने दिया आदेश

देश की राजधानी दिल्ली में अब निर्माण कार्य से जुड़े मामलों के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं लेने की जरूरत पड़ेगी। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने यह आदेश दिया है।

Image

गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

Photo : PTI

दिल्ली में अब निर्माण कार्य में दिल्ली पुलिस की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय गृहमंत्रालय का यह फैसला दिल्लीवासियों के लिए काफी अहम है। पहले निर्माण कार्य के मामलों में दिल्ली पुलिस से अनुमति लेनी पड़ती थी, जिसपर अब अमित शाह ने रोक लगा दी है।

अमित ने आज लिए कई बड़े फैसले

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली को लेकर एक बड़ी मीटिंग की, जिसमें दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता समेत दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने निर्देश दिया कि दिल्ली में निर्माण से जुड़े मामलों में दिल्ली पुलिस की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए दिल्ली सरकार विशेष अभियोजकों की नियुक्ति करे ताकि इन मामलों का जल्द निपटारा हो सके।

क्या बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की 'डबल इंजन सरकार' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षाओं के अनुरूप विकसित और सुरक्षित दिल्ली के लिए दोगुनी गति से काम करेगी। बैठक में नवगठित दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ शहर में कानून-व्यवस्था के लिए उभरते खतरों से निपटने के लिए पुलिसिंग उपायों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश

अमित शाह ने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को देश में घुसने, उनके दस्तावेज बनवाने और उन्हें यहां रहने की सुविधा देने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अवैध घुसपैठियों का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए और उनकी पहचान कर उन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए। लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले थानों और सब-डिवीजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article