Delhi News: दिल्ली से नोएडा यात्रा करने वाले लोगों की संख्या कम नहीं है। दिन प्रतिदिन ये संख्या बढ़ती ही जा रही है। नोएडा में रोजगार करने वाले लोग कई घंटों का समय लगा कर दिल्ली से नोएडा जाते हैं। बता दें कि दिल्ली से नोएडा की ओर जाने के लिए कई रास्ते हैं, जो अलग-अलग स्थान से जुड़े हुए है। फिर भी लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, क्योंकि यहां जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। लेकिन अब उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली से नोएडा यात्रा करने वाले लोगों को एक नया रूट मिलने वाला है, जिसे अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा।
अब आप सोच रहे होंगे की ये नया रास्ता कौन-सा है और इससे किन लोगों को लाभ होगा। तो बता दें कि बन रहा नया अंडरपास-5 आईटीओ से भैरो मार्ग से नोएडा जाने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है। आइए आपको इस बारे में बताएं...
अंडरपास 5
दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों के लिए शुरू होने वाला अंडरपास 5 लेन का बनाया गया है। ये अंडरपास 110 मीटर लंबा है, लेकिन अगर रैंप को मिला दिया जाए तो 400 मीटर है। बता दें कि 5 लेन के इस अंडरपास में तीन लेन का अंडरपास दिल्ली से नोएडा जाने के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते ये अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा नोएडा से दिल्ली आने वाले अंडरपास को दिल्ली से नोएडा अंडरपास बना दिया गया है। इस अंडरपास में केवल लाइटिंग और फिनिशिंग का काम बाकी रह गया है। इस कार्य के खत्म होते ही अंडरपास को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार अंडरपास-5 के अगले सप्ताह तक शुरू होने की उम्मीद है।
इन लोगों को मिलेगा लाभ
दिल्ली के आईटीओ से भैरो मार्ग से होते हुए नोएडा जाने वाले लोगों को सुविधा देने के लिए अंडरपास-5 का निर्माण किया गया है। इस अंडरपास के माध्यम से लोग पीछा नोएडा की ओर जा पाएंगे और इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ेगा। जाम कम होने के साथ लोग कम समय में नोएडा की यात्रा कर सकेंगे। इस अंडरपास-5 की एक खास बात है। शुरुआत में इस अंडरपास का निर्माण नोएडा से दिल्ली आने के लिए किया जा रहा था, लेकिन अब इसका प्रयोग दिल्ली से नोएडा जाने के लिए किया जाएगा। ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि दूसरे अंडरपास का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। यही कारण रहा की इसे दिल्ली से नोएडा जाने के लिए खोला जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
