दिल्ली की नई आबकारी नीति के सिलसिले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ कर रही है। पूछताछ से पहले आप नेता कह रहे हैं कि उन्हें सूत्रों से पता है कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले कि मोदी जी आप से नफरत करते हैं। उन्हें आप की लोकप्रियता रास नहीं आ रही। इसके साथ सीएम अरविंद केजरीवाल ने इमोशनल तड़के के जरिए कहा कि भगवान आपके साथ ही मनीष आप का कुछ नहीं होगा। जिस शख्स ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बदल दी उसे नाहक परेशान किया जा रहा है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि उन्हें कुछ समय के लिए जेल में रहना पड़े। उन्होंने कहा कि आप सरकार का दोबारा चुनकर आना, पंजाब में सरकार बना लेना, एमसीडी में आ जाना केंद्र की सरकार को रास नहीं आ रहा। लिहाजा इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी कमजोर पड़ जाए। लेकिन संघर्षों और आंदोलनों से निकली पार्टी कभी कमजोर नहीं पड़ती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
