नई दिल्ली : ब्लू लाइन रूट पर दिल्ली मेट्रो ट्रेनों का संचालन में 2 अक्टूबर को पहली हाफ में कटौती की जाएगी। कॉरिडोर के एक हिस्से पर प्लान्ड मेंटनेंस वर्क के चलते यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह व्यस्त लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ती है।
DMRC ने कहा कि ब्लू लाइन यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी (एनईसी)/वैशाली) पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्शन के बीच निर्धारित ट्रैक मेंटनेंस कार्य करने के लिए 2 अक्टूबर 2022 (रविवार) की सुबह ट्रेन सेवाओं को विनियमित किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि सेवाएं शुरू होने से दोपहर 2 बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से द्वारका या द्वारका सेक्टर-21 स्टेशनों के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होगी। इस अवधि के दौरान, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर -21 के लिए ट्रेन सेवाएं दो लूपों में संचालित की जाएंगी। द्वारका सेक्टर -21 से यमुना बैंक स्टेशनों के लिए एक लूप में और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशनों तक दूसरी लूप सेवाएं होगीं।
इस लाइन के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाले यात्रियों को इस अवधि के दौरान यमुना बैंक में ट्रेनों को बदलनी पड़ेगी। डीएमआरसी ने कहा कि इस दौरान द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली के लिए ट्रेन सेवाएं रविवार के समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
