Air Pollution In Delhi: दिल्ली की हवा की गुणवत्ता लगातर खराब बनी हुई है। राजधानी दिल्ली के 39 में से 14 निगरानी स्टेशनों पर आज (रविवार) वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। मतलब इन जगहों पर लगातार AQI 400 के पार बनी हुई है।
इसी बीच रविवार को इंडिया गेट पर कई छात्राओं और गैर-सरकारी संगठन के लोगों ने प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किए। इन लोगों दिल्ली और केंद्र सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए। कई लोगों ने नारे लगाए 'एक्यूआई 400 पार कहां गई मोदी सरकार, कहां है दिल्ली सरकार।'
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बरकरार रहने की वजह से GRAP-3 में ही GRAP-4 जैसी सख्ती लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत दिल्ली के प्राइवेट दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्माचरियों को काम करने के निर्देश दिए गए हैं जबकि बाकी 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदूषण कम करने के लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास: बीजेपी
दिल्ली में भयावह प्रदूषण के बीच भाजपा नेता कमलजीत सहरावत ने रविवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने पानी के छिड़काव और यांत्रिक रूप से सड़कों की सफाई जैसे कदमों का जिक्र किया। सहरावत ने जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बढ़ते प्रदूषण स्तर से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करेगी और विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
CM रेखा गुप्ता ने बांटे 10,000 इलेक्ट्रिक हीटर
इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूरे शहर में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और सुरक्षा कर्मियों को 10,000 इलेक्ट्रिक हीटर वितरित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सर्दियों के मौसम में लकड़ी और कोयला जलाने से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से की।
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने पॉल्यूशन को नियंत्रित करने के लिए बड़ा एक्शन लेते हुए नोएडा और गाजियाबाद में डीजल ऑटोरिक्शा पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
आखिर कब लागू किया जा सकता है GRAP-4?
प्रदूषण का स्तर 451 तक या इससे ज्यादा हो जाता है तो ग्रैप-4 लागू किया जाता है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
