दिल्ली

'थोड़ा समय निकालकर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें LG साहब', मनीष सिसोदिया के 'तीखे सवाल'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:41 PM IST

Manish Sisodia questions to LG: सीबीआई से मिले समन के बाद मनीष सिसोदिया ने LG से दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल किए हैं।

Image

मनीष सिसोदिया ने LG से दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल किए हैं।

Photo : BCCL

Manish Sisodia questions to LG over law & order: दिल्ली की राजनीति में खासी उठापठक मची हुई है, गौर हो कि शराब घोटाले में पहली बार CBI ने मनीष सिसोदिया ने समन जारी किया है। सिसोदिया को सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिएए बुलाया है। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। वहीं केजरीवाल ने सिसोदिया को भगत सिंह बताया है।

वहीं इस समन के बाद सिसोदिया ने दिल्ली एलजी को चिट्ठी लिखकर कुछ कड़े सवाल किए हैं, राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर एलजी विनय कुमार सक्सेना पर खासा करारा हमला किया है, मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बहुत खराब है।

उन्होंने इसमें लिखा है- बलजीत नगर में 25 साल के लड़के की हत्या कर दी गई. पिछले कुछ दिनों में रेप और हत्या की घटनाएं हुईं, दिल्ली इस समय अपराधियों की राजधानी बन गई है...

दिल्ली के डिप्टी सीएम यहीं नहीं रूके उन्होंने लिखा कि - दिल्ली में एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं, जो दिल दहलाने वाली हैं, थोड़ा समय निकालकर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें LG साहब,इस महीने में हुई वारदातों का विवरण भी उसमें दिया है।

ध्यान रहे कि दिल्ली के चर्चित शराब घोटाले (Liquor Scam) में सीबीआई (CBI) ने पहली बार दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई सोमवार सुबह 11 बजे सिसोदिया से पूछताछ करेगी। इससे पहले सीबीआई ने सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी। वहीं खुद को समन मिलने पर सिसोदिया ने दावा किया कि पहले भी छापेमारी के दौरान सीबीआई को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा वह सीबीआई के सामने जरूरी पेश होंगे।

'मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला'

सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला, मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते।' इससे पहले अगस्त माह के दौरान शराब घोटाली की जांच के लिए सीबीआई ने सिसोदिया के घर पर लंबी छापेमारी की थी। सिसोदिया ने दावा किया था कि इस दौरान सीबीआई को कुछ नहीं मिला बल्कि डराने के लिए छापेमारी की गई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'