दिल्ली

दिल्ली में मानसून को पहुंचने में इस वजह से हुई देरी, लेकिन अब भीगने को हो जाए तैयार, गर्मी को करें टाटा बाय-बाय

दिल्ली में लंबे समय के इंतजार के बाद अब रविवार को मानसून के आगमन की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बार मानसून की भविष्यवाणी में मौसम विभाग की सटीकता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पहले 25 जून और फिर 22 जून तक मानसून के आने की संभावना बताई गई थी।

Image

दिल्ली में रविवार को मानसून की दस्तक की उम्मीद

दिल्ली में बीते कई दिनों से बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। लेकिन बारिश होने का नाम ही नहीं ले रही। अलर्ट के बावजूद दिल्ली में बीते दिनों कहीं भी बूंदाबांदा नहीं हुई। शनिवार यानी आज शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। लेकिन बारिश के बाद उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। बता दें कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 23 से 25 जून के बीच मानसून की दस्तक होनी थी। लेकिन बादल आए और बिना बरसे चले भी गए। अब मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार यानी कल 29 जून को मानसून की दस्तक होने की संभावना जताई है। मानसून बारिश से शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।

किस वजह से दिल्ली में मानसून आने में हो रही देरी

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस बार मानसून की गति तेज रही है और यह 27 जून से पहले दिल्ली पहुंच सकता था। हालांकि, राजस्थान के ऊपर बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने मानसून ट्रफ की प्रगति को रोक दिया। अब जब यह सर्कुलेशन कमजोर हो गया है, तो ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ रहा है, जिससे दिल्ली में बारिश की संभावना बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले सप्ताह दिल्ली में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई। दक्षिण पूर्वी हवाओं के प्रभाव से नमी का स्तर बढ़ा रहा, लेकिन बादल निचले स्तर पर बने रहे। इस कारण मानसून का आगमन बाधित रहा। अब मौसम का पैटर्न बदल रहा है, जिससे मानसून ट्रफ में हलचल शुरू हो गई है। इस वर्ष मौसम विभाग ने मानसून की पूर्वानुमान में कई बार असफलता का सामना किया है, जिसमें पहले 20 जून, फिर 22 जून और उसके बाद 24 और 25 जून को बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन अंततः यह समय पर नहीं आया। अब 29 जून को मानसून के दिल्ली में प्रवेश करने की उम्मीद जताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!