दिल्ली

दिल्ली CM को जान से मारने की धमकी वाला गिरफ्तार, 112 पर फोन कर दी थी धमकी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी देने को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले भी धोखाधड़ी के मामलों संलिप्त रहा है। धमकी देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था जिसे आज पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Image

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कॉल करके जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को शनिवार को पुलिस की टीम ने अपने गिरफ्त में ले लिया। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है। आरोपी युवक की पहचान श्लोक तिवारी के रूप में हुई है लेकिन पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी धोखेबाजी के कृत्यों में शामिल रहता है और अपनी पहचान अक्सर बदलता रहता है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिल्ली में पुलिस के स्पेशल सेल के कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है।

धमकी देने के बाद से फरार था आरोपी

आरोपी ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर यह धमकी दी थी। जांच में जुटी पुलिस को धमकी भरी कॉल करने वाले अज्ञात कॉलर की लोकेशन कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके में ट्रेस हुई।

गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (SP) रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सतर्क किया और एक टीम को भी पंचवटी कॉलोनी भेजा जहां से कथित तौर पर फोन किया गया था। हालांकि फोन करने वाला व्यक्ति फरार हो गया था। जिसके बाद आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

नशे में दी थी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद वह धमकी भरा फोन किया था। जिस सिम से धमकी दी गई थी, वह आरोपी के किसी रिश्तेदार के नाम पर गोरखपुर के पते पर रजिस्टर्ड था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article