दिल्ली

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में मौसम लेगा नई करवट; सुहावने दौर के बाद गर्मी देगी फिर दस्तक

4 June 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है, जहां हल्की बारिश और ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दे रही हैं। हालांकि, यह आराम अधिक समय तक नहीं रहेगा, क्योंकि कल से मौसम में बदलाव की संभावना है। आज शाम 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Image

दिल्ली में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

4 June 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): दिल्ली एनसीआर में इस समय मौसम काफी ठंडा और सुहावना बना हुआ है। ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा। रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने भी तापमान को 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बनाए रखा है, जिससे फिलहाल राहत महसूस की जा रही है। हालांकि, यह राहत अधिक समय तक नहीं रहने वाली, क्योंकि कल से मौसम करवट लेने वाला है।

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में हवाओं की गति धीमी पड़ जाएगी और केवल बादलों की हल्की आवाजाही रह जाएगी। 5 जून से 8 जून तक बारिश की संभावना को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है, हालांकि वे लगातार मौसम की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आज शाम मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिनभर बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा बना रहेगा।

आज के तापमान का हाल

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 158 है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इन शहरों का AQI क्रमशः 128, 120, 131, 131 और 127 है। हवा की गुणवत्ता मध्यम स्तर पर बनी हुई है, जो संवेदनशील व्यक्तियों के लिए सतर्कता बरतने का संकेत देती है।

5 से 8 जून के बीच तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जून से 8 जून के बीच तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और 8 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान तेज धूप और बढ़ती उमस का सामना करना पड़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा। दिल्ली-एनसीआर में 6 जून से 8 जून के बीच मौसम बेहद गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। न केवल दिन का तापमान बल्कि रात का तापमान भी बढ़ेगा। जहां पहले रात का तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस तक था, अब इसके 28-29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। तेज गर्मी और उमस से बचने के लिए उचित एहतियात बरतना जरूरी होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article