दिल्ली

Delhi Weather: आजादी के जश्न में खलल डालेगी बारिश या खिलेगी धूप, जानें 15 अगस्त को दिल्ली के मौसम का हाल

आज का मौसम दिल्ली, 15 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: 15 अगस्त के दिन दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार को भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

Image

आज दिल्ली का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • आज बारिश का येलो अलर्ट जारी
  • बुधवार को भी हल्की बारिश हुई दर्ज
  • दिन में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: देश 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस ऐतिहासिक दिन पर दिल्ली में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। आजादी के इस जश्न के बीच दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा। क्या यहां धूप निकलेगी या कार्यक्रम के बीच बारिश खलल डालेगी, आइए जानते हैं।

दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट

दिल्ली में बीते कई दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। किसी दिन हल्की तो किसी दिन तेज बारिश का सिलसिला रोजाना देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी राजधानी में हल्की बारिश दर्ज की गई। लेकिन इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी ने दिनभर परेशान किया। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

15 अगस्त को दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही हल्की हवाएं भी चल सकती हैं। एनसीआर में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में अलग-अलग समय पर होने वाले समारोह में बारिश से खलल पड़ सकता है। यहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के दौरान कभी रिमझिम तो कभी तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

बुधवार को कैसा रहा मौसम

बुधवार को दिल्ली में सुबह से ही धूप खिल गई। दिन में आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुका छिपी का खेल देखने को मिला। जिसके बाद हल्की बारिश भी दर्ज की गई। लेकिन इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस दौरान हवा चलने से मौसम का मिजाज बदला। शाम को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में कमी हुई।

सबसे गर्म रहा पालम

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस दिन सबसे गर्म इलाका पालम रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रहा। इसके अलावा लोधी रोड में 34.2 डिग्री, आया नगर में 33.6 डिग्री और रिज में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में रहा। यहां 22 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे तक रिज में 4 मिमी, डीयू में 4 मिमी, मयूर विहार में 2 मिमी, पूसा में 1.5 और पीतमपुरा में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली की आबोहवा

बारिश के चलते दिल्ली की आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 79 रहा। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक नोएडा का रहा। यहां का एक्यूआई 70 रहा, जो कि संतोषजनक श्रेणी में आता है। वहीं गुरुग्राम में 112, ग्रेटर नोएडा में 136, गाजियाबाद में 75 और फरीदाबाद में 76 एक्यूआई दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें