Delhi Weather: दिल्ली बनी भट्ठी; तपिश से आज भी राहत नहीं, हीटवेव का 'रेड अलर्ट'
आज का मौसम दिल्ली, 12 June 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मौसम के जो हालात हैं, उसे देखते हुए आज भी रेड अलर्ट नहीं हटाया गया है। हीटवेव का रेड अलर्ट ये तो बताता ही है कि दिन में क्या हालात हैं लेकिन रातों में भी कोई राहत नहीं मिल रही। इस तपिश से राहत की इकलौती आस बारिश से है। तो कब होगी बारिश और कैसा रहेगा आज का दिल्ली का मौसम, आइए जानते हैं।

दिल्ली में गर्मी का असर बरकार
Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: मानसून देश में समय से काफी पहले आ गया। जहां बारिश हुई, इतनी हुई कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और जहां अबतक मानसून पहुंचा नहीं, इतनी गर्मी पड़ रही कि झेली नहीं जा रही। दिल्ली मानसून की आस में तप रही है। कल यानी बुधवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलीं हैं। आज भी कमोबेश ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। IMD के अनुसार 12 जून तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।
कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हीटवेव की स्थिति आज भी बरकरार है, इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज आसमान में थोड़े बादल दिखाई देंगे और कहीं-कहीं बेहद हल्की बारिश भी आ सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो शाम के समय बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
कल कैसे रहेंगे हालात
कल, यानी शुक्रवार को रेड अलर्ट हटा लिया गया है लेकिन हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा। अधिकतम तापमान आज की ही तरह 43 से 45 के बीच रह सकता है। कल रात पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्के बादलों के बीच कुछ तड़क-गरज और बारिश की भी उम्मीद है। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी और 14 जून से हीटवेव की संभावना भी खत्म हो जाएगी। 14-17 जून तक दिल्ली में तापमान 37-42 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप कम हो सकता है।
क्या होता है रेड अलर्ट?रेड अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी की सबसे हाई अलर्ट है। बुधवार से दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है, इसका मतलब है कि स्थिति बेहद गंभीर है और लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सावधानी बरतने, अधिक से अधिक पानी पीने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मूल रूप से बुद्ध के महापरिनिर्वाण की धरती कुशीनगर से संबंध रखता हूं और पत्रकारिता में नया हूं। पढ़ाई लिखाई का सिलसिला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के ए...और देखें

शिवाजी के 12 किलों को मिला UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा, राज ठाकरे ने कह दी बड़ी बात

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा; तालाब में डूबने से चार मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

Gurugram में निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढही, 3 बच्चे दबे; एक की मौत

डिलीवरी से पहले उठवा लूंगा...प्रेगनेंट लेडी ने सड़क मांगी; सांसद जी बोले-डिलीवरी डेट बताओ

बिहार में सौतेली मां बनी जल्लाद; छलनी से दागकर मासूम को उतारा मौत के घाट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited