शहर

Delhi News: घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानें बाधित, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में सोमवार की सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। इस खराब मौसम का असर न केवल सड़कों पर यातायात पर पड़ा बल्कि हवाई सेवाओं पर भी दिखाई दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुईं हैं, जिसको लेकर एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है।

Image

दिल्ली एयरपोर्ट ने कोहरे को लेकर जारी की एडवाइजरी

Photo : Times Now Digital

Delhi Airport Advisory: दिल्ली में सोमवार की सुबह इतना भारी कोहरा पड़ रहा है, कि कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। घने कोहरे और विजिबिलिटी के लगभग खत्म हो जाने का असर केवल सड़कों पर ही नहीं बल्कि उड़ानों पर भी पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे ने कई उड़ानों को प्रभावित किया है। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि यात्री अपने उड़ानों की अपडेट चेक करके ही घर से निकलें।

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लिखा है कि "घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन में रुकावट आ सकती है। यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हम सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लेटेस्ट उड़ान अपडेट के लिए, यात्रियों को अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। असुविधा के लिए हमें खेद है।"

AQI आज भी 'गंभीर'

रविवार को मौसम विभाग की धुंध की चेतावनी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी प्रोसीजर्स लागू किए गए। सोमवार की सुबह भी राजधानी घने कोहरे की मोटी परत में ढकी हुई बै और आनंद विहार इलाके के आसपास राष्ट्रीय राजधानी घने जहरीले स्मॉग की मोटी परत देखी जा सकती है। इस इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 493 दर्ज किया गया है, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा है। बता दें कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी पाबंदियां लागू की हुई हैं।

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

दिल्ली में ठंडक और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज होगी। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक 13 दिसंबर को राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article