शहर

Delhi-NCR AQI Update: दिल्ली में बारिश के बाद भी हवा बेहद खराब, AQI अब भी 300 के पार

Delhi-NCR AQI Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह बारिश की बौछार के बाद भी प्रदूषण पर कोई असर नजर नहीं आ रही है। अब भी दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली बनी हुई है। शहर का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया जा रहा है।

Image

दिल्ली में बिगड़ा एक्यूआई का स्तर (तस्वीर-PTI)

Photo : PTI

Delhi-NCR AQI Update: दिल्ली इस समय भीषण ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रही है। शहर की एयर क्वालिटी में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मामूली गिरावट के बाद जैसे ही शहर की वहा से निवासियों की उम्मीद बढ़ने लगती है, वैसे ही एक्यूआई वापस बढ़ जाता है और उम्मीदों पर पानी फेर देता है। बता दें कि दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। प्रदूषण में कमी के लिए लोग बारिश का और तेज हवाएं चलने की राह देख रहे थे, लेकिन सुबह के समय हुई हल्की बौछार का भी प्रदूषण पर कोई असर दिखाई नहीं दिया है। शहर का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है।

दिल्ली में बारिश के बाद ही एक्यूआई बेहद खराब

आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश से ठंड का स्तर और बढ़ गया है और तापमान में भी कमी आई है। इस बीच शहर के प्रदूषण के स्तर में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है। बता दें कि कल यानी गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 279 तक दर्ज किया गया था, जो खराब श्रेणी में था। लेकिन आईएमडी की समीर एप के अनुसार, आज शहर का एक्यूआई 328 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के नेहरू नगर में एक्यूआई 399 दर्ज किया गया है, जो शहर में सबसे अधिक है। उसके बाद आनंद विहार और आर. के पुरम में एक्यूआई 392 दर्ज किया। इसके अलावा द्वारका सेक्टर- 8 में 352, ओखला फेज-2 में 389, पटपड़गंज में 369 दर्ज किया गया है। सबसे कम एक्यूआई दिल्ली के पूसा रोड पर 241 दर्ज किया गया है।

एनसीआर में कितना है एक्यूआई

दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी प्रदूषण की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं है। सीपीसीबी के अनुसार, आज ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 360, नोएडा 351, गाजियाबाद 330, फरीदाबाद 186, गुरुग्राम में 356 रिकॉर्ड किया गया है। फरीदाबाद को छोड़कर सबका एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article