शहर

दिल्ली-NCR में साल की पहली बारिश, तेज ठंड के बीच आज सुबह पड़ी फुहारें; सर्द हवाओं से कांपे लोग

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच सुबह हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। काले बादलों और सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर और बढ़ गया। कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हुई बारिश

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच आज सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। आसमान में काले बादल छाए रहे। साथ ही सर्द हवाएं भी चल रही हैं। जिससे ठंड का एहसास और बढ़ गया है। नोएडा में भी आज सुबह कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। जिसके कारण गलन और कंपकंपी महसूस की जा रही है। राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा भी देखने को मिला।

दिल्ली में जनवरी की पहली बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क देखने को मिल रहा है। लेकिन शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में साल की पहली बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मुंडका, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, बुद्ध जयंती पार्क, प्रेसिडेंट हाउस, राजीव चौक, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, IGI एयरपोर्ट, बहादुरगढ़ और गाजियाबाद में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बारिश और बूंदाबांदी को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली में क्यों बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबाकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते राजधानी क्षेत्र में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही सर्दी में भी और इजाफा हो सकता है। हालांकि बारिश के कारण प्रदूषण से राहत मिलने की भी उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह दिल्ली का औसत AQI '307' दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में है। सुबह के समय कोहरे और बारिश के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई। जिससे सड़क और हवाई यातायात पर भी असर पड़ रहा है। मौसम बदलने के कारण स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में खासतौर से बच्चे और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article