शहर

Monsoon का इंतजार खत्म : दिल्ली, UP, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में इस दिन पहुंचेगा मानसून, सूरज के तेवर पड़ेंगे नरम

दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश को मानसून के पहुंचने का बेसब्री से इंतजार है। आखिरकार मौसम विभाग ने बता दिया है कि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मानसून कब पहुंचेगा और कब से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

Image

27 जून को दिल्ली पहुंचेगा मानसून

Photo : Times Now Digital

भीषण गर्मी से उत्तर भारत के लोग बेहाल है। हर किसी को अब मानसून (Monsoon) का इंतजार है, जिससे सूरज की गर्मी निकलेगी। तपते सूरज की गर्मी पर पानी डालने का काम बादल ही कर सकते हैं। मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी देते हुए दिन और तारीख भी बता दी है, जब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मानसून पहुंच जाएगा और झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों 27 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 27 जून से बारिश (Rain) का दौर शुरू होगा और सूरज के तेवर ठंडे पड़ेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से आने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाएं यहां से नमी लेकर पंजाब और हरियाणा तक पहुंच रही हैं, जिससे यहां तापमान में थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञानी सोमा सेन ने बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में 27 से 30 जून के बीच मानसून पहुंच जाएगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून पहुंचने से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सूरज की गर्मी निकल जाएगी और तेवर नरम पड़ जाएंगे। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने मुंबई के कुछ इलाकों में आज यानी बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए पांच दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के लिए Good News

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आगामी 21-22 जून को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान 25-35 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और कई जगह छिटपुट बूंदा-बांदी भी हो सकती है। हालांकि, आज यानी 19 और कल 20 जून के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज बुधवार 19 जून को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। आज दिनभर 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी भी मौसम विभाग ने की है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री जबकि न्यूनतर 34 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली में इन दिनों अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 6.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

एक तरफ उत्तर भारत में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है तो दूसरी तरफ चिंता की बात यह है कि जून के महीने में मानसूनी बारिश 20 फीसद कम हुई है। दक्षिण के कुछ राज्यों को छोड़कर ज्यादातर हिस्सो में बारिश कम हुई है। यही कारण है कि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में लगातार लू (Heatwave) की स्थिति बनी हुई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!