Delhi Metro Courier Service: दिल्ली-एनसीआर में कहीं जाना हो तो सबसे अच्छा साधन क्या है? ये भी कोई सवाल हुआ? ज्यादातर लोगों का जवाब दिल्ली मेट्रो ही होगा। जी हां, दिल्ली मेट्रो से आप दिल्ली ही नहीं एनसीआर के अन्य शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक सफर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप दिल्ली मेट्रो से कुरियर भी भेज सकते हैं। जी हां, दिल्ली मेट्रो आपके लिए डाकिये का काम कर रही है और आप दिल्ली मेट्रो से देश के किसी भी कोने में कुरियर भेज सकते हैं। कैसे...? हम बताते हैं, चलिए स्टेप बाई स्टेप समझते हैं -
App Download कर लें
दिल्ली मेट्रो की कुरियर सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले दिल्ली मेट्रो का Momentum 2.0 डाउनलोड कर लें। यह एप Android Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। इस एप से आप दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए अपनी टिकट भी बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा इस एप पर कई ई-कॉमर्स सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। लेकिन आज बात सिर्फ कुरियर भेजने की करेंगे।Courier चुनें
एप में लॉगइन करे पर आपको पहले ही स्क्रॉल में मेट्रो सर्विसेज दिखेंगी। इस में Plan your Journey, Book QR Ticket,अगली विंडो में नेक्स्ट बन पर क्लिक करके आगे बढ़ें। यह विंडो में बताया गया है कि मेट्रो से कुरियर भेजने की सुविधा दिल्ली-एनसीआर के कुछ चुनिंदा मेट्रो स्टेशन पर यह सुविधा है। इसके बाद आपके सामने Instructions to Drop Courier का पेज आएगा और इसमें दिए I have read the General Instructions above and agree to follow them बटन पर क्लिक करके Next बटन पर टैप करें। नेक्स्ट करने से पहले सभी निर्देशों को पढ़ लें और उसके अनुसार ही अपने कुरियर को पैक करें।
पिनकोड डालें
अब आपके सामने Enter Your Destination Pin code लिखा आएगा। यहां आपको उस जगह का पोस्टल पिनकोड देना है, जहां आप कुरियर भेजना चाहते हैं। चेक बटन पर टैप करने पर आपको बता देगा कि वहां पर मेट्रो की कुरियर सर्विस मौजूद है या नहीं। अगर सर्विस मौजूद है तो आपको कुरियर पहुंचने का एक अनुमानित समय भी यहां पर बता दिया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो की कुरियर सेवा
