दुनिया में दो देश ऐसे भी हैं, जहां पहले रेल चलती थी। लेकिन रेलवे पर ज्यादा खर्च के कारण इन देशों ने ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। इन दोनों देशों के नाम हैं माल्टा और साइप्रस।
आइसलैंड में रेलवे नेटवर्क नहीं है। यहां जनसंख्या भी काफी कम है और देश की भौगोलिक परिस्थितियां भी देश में रेलवे लाइन बिछाने की इजाजत नहीं देती हैं।
अंडोरा जनसंख्या के मामले में दुनिया का 11वां और जमीन के मामले में 16 सबसे छोटा देश है। यहां फ्रेंच रेलवे कनेक्शन जरूर है, जो देश के बॉर्डर के 1.2 मील अंदर तक आता है। हालांकि, देश का अपना कोई रेलवे नेटवर्क नहीं है।
भारत का पड़ोसी देश भूटान बहुत सी चीजों के लिए भारत पर ही निर्भर है। लेकिन इस देश में भी अपना रेल नेटवर्क नहीं है। हालांकि, भारतीय रेलवे पड़ोसी देश तक भारतीय रेलवे के नेटवर्क को बढ़ाने की पहल कर रहा है।
समुद्र में भारत का पड़ोसी देश मालदीव्ज अपने सुदंर बीचों के लिए मशहूर है। लेकिन इस देश में रेलवे ट्रैक नहीं हैं। यहां सड़क, जल और वायु मार्ग से ही यात्रा कर सकते हैं, ट्रेन इन देश में नहीं है।
पश्चिमी अफ्रीका के गुएना बिसाउ, पूर्वी तिमौर, मकाऊ, माल्टा, माइक्रोनेशिया, रवांडा, सोमालिया, टोंगा, सैन मारिनो, सुरिनाम, यमन, ट्रिनिडाड एंड टोबागो से कई देश हैं जहां आज तक रेलवे नेटवर्क नहीं है।