शहर

Maidangarhi News: दिल्ली के फार्महाउस में माली की पीट-पीटकर हत्या, गर्दन पर गंभीर चोट के निशान; वारदात के बाद साथी फरार

Maidangarhi Delhi News Today: दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके के एक फार्महाउस में 28 वर्षीय माली इश्तियाक अली की संदिग्ध परिस्थितियों में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार सहकर्मी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

कहासुनी के बाद साथी ने मारा (सांकेतिक चित्र)

Photo : iStock

Maidangarhi Delhi News Today: दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में 28 वर्षीय माली की संदिग्ध परिस्थितियों में पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इश्तियाक अली के रूप में हुई है, जिसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। वारदात के बाद से ही उसके साथ कमरे में रहने वाला दूसरा माली मौका-ए-वारदात से गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार संदिग्ध की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

2 सितंबर को मिली थी पीसीआर कॉल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर को शाम लगभग 4:12 बजे मैदानगढ़ी स्थित फार्महाउस के एक कमरे में युवक का शव औंधे मुंह पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे के भीतर इश्तियाक अली मृत अवस्था में मिला। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि इश्तियाक की गर्दन पर किसी भारी या धारदार चीज के निशान थे और शरीर पर भी पिटाई के कई निशान मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना कर कई अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस को कमरे से शराब की खाली बोतलें और कुछ अन्य सामान मिला है, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

2 महीने पहले ही नौकरी के लिए आया था

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का रहने वाला इश्तियाक अली करीब दो महीने पहले ही काम की तलाश में दिल्ली आया था। उसके गांव के ही एक जान-पहचान वाले व्यक्ति ने उसकी मदद करते हुए मैदानगढ़ी के इस फार्महाउस में माली की नौकरी दिलवाई थी।

इश्तियाक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जो गांव में ही रहते हैं। उसकी अचानक हुई मौत की खबर के बाद गांव में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी माली की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article