शहर

दिल्ली का मौसम (24 March 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में रंग बदल रहा मौसम, अब फिर बारिश की तैयारी; सुबह-शाम हल्की ठंडक बरकरार

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में 15 मार्च के बाद से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। बीच-बीच में मौसम साफ होने से धूप भी निकल रही है। लेकिन गर्मी से फिलहाल राहत बनी हुई है। दिल्ली में फिर से कब बारिश होगी, आइए जानें।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में आज का मौसम (24 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटे में ही मौसम ने कई रंग दिखा दिए हैं। सोमवार को सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। लेकिन दिन तक मौसम ने करवट बदल ली और अचानक तेज धूप निकल आई। शाम तक ऐसे ही धूप-छांव का खेल देखने को मिला। जिसके बाद शाम को तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंडक का एहसास होने लगा। आज की सुबह भी सर्द महसूस हुई। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बादलों की आवाजाही के बीच दिन में धूप भी खिली रहेगी। लेकिन धूप का असर कुछ कम रह सकता है। जिससे तापमान में भी ज्यादा बढ़ोत्तरी के आसार नहीं है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में कल भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

दिल्ली-NCR में दो दिन बाद होगी बारिश

दिल्ली-NCR में दो दिन बाद मौसम बदलने वाला है, एक बार फिर से राजधानी में बारिश की फुहारें पड़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे दिल्ली से सटे शहरों में भी बारिश के आसार हैं। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद 27 और 28 मार्च को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। 29 मार्च को फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article