शहर

Delhi Weather Today: क्या आज दिल्ली-NCR में बारिश होगी? जानें IMD का अनुमान

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 Jan 2026: दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते मौसम बदलने वाला है। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। क्या आज दिल्ली में बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं?

Image

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (22 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। कड़ाके की ठंड के बीच राजधानी में अब बारिश दस्तक देने वाली है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस हफ्ते दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही तेज हवाओं संग बारिश का भी पूर्वानुमान है। बारिश के बाद एक बार फिर से ठंड की वापसी हो सकती है। साथ ही पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने से शीतलहर के भी आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में शुक्रवार से मौसम करवट बदलने वाला है। दिल्ली में 23 जनवरी को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। दोपहर और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी का एक और दौर देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।

दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव

दिल्ली में इस हफ्ते आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। 24 जनवरी को भी बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। 25 और 26 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने और सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप भी देखने को मिल सकती है। जिसके बाद 27 जनवरी को फिर से छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है।

दिल्ली के इलाकेन्यूनतम तापमान
सफदरजंग7.7 डिग्री
पालम9.3 डिग्री
लोधी रोड8 डिग्री
आयानगर8.4 डिग्री
रिज10 डिग्री

दिल्ली में पिछले 24 घंटे मौसम का हाल

दिल्ली में बुधवार को सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध छाई रही। जिससे विजिबिलिटी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे सफदरजंग में दृश्यता करीब 300 मीटर रही। वहीं पालम में यह 600 मीटर तक रही। राजधानी में दिन में तेज धूप खिली रही। जिससे हल्की गर्मी का भी एहसास हुआ। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में न्यूनतम आर्द्रता 45 और अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article