शहर

दिल्ली का मौसम (08 March 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में तापमान ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में मार्च के पहले सप्ताह में ही रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। यह 36 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में आज का मौसम (08 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने नया रिकॉर्ड गर्मी बना दिया है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह पिछले 50 सालों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार राजधानी में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। दिन के साथ ही अब रात भी तेजी से गर्म होने लगी है। सुबह और रात के समय पड़ने लगी हल्की ठंड भी लगभग समाप्त हो चुकी है। रात का पारा 19 डिग्री के करीब पहुंच गया है। लगातार बढ़ते तापमान ने मौसम विशेषज्ञों की चितांएं भी बढ़ा दी हैं।

आज दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह से ही धूप खिली रहेगी और दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ेगी। जिससे दिन में तेज गर्मी महसूस हो सकती है। तेज धूप के कारण शाम तक मौसम गर्म बना रह सकता है। जिसके बाद तापमान में गिरावट होगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में अगले 5 दिन मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में 9 से 13 मार्च के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सूरज और बादलों के बीच आंख मिचोली का खेल देखने को भी मिल सकता है। हालांकि इससे तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस अवधि में दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार को भी मौसम साफ ही बना रहा और दिनभर तेज धूप निकली रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 50 सालों के मौसम के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले मार्च के पहले सात दिनों में सबसे अधिक तापमान 5 मार्च 1999 को 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 2011 के बाद के मौसम रिकॉर्ड के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में दूसरा सबसे अधिक तापमान 4 मार्च 2016 में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!