शहर

दिल्ली का मौसम (08 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर उमस और गर्मी से लोग बेहाल, पारा 42 डिग्री के करीब; जानें कब मिलेगी राहत?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 June 2026: दिल्ली में इन दिनों उमस भरी गर्मी सता रही है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू जैसी स्थिति बन रही है। आज दिल्ली-NCR में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

Delhi Weather

दिल्ली में आज का मौसम (08 June 2026): दिल्लीवासियों को एक बार फिर से तेज गर्मी सताने लगी है। दिन में कड़क धूप निकल रही है और तपिश का आलम सूरज ढलने के बावजूद महसूस हो रहा है। फिलहाल राजधानी में बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। जिसके चलते तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। एक बार फिर से दिल्ली का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लोगों को चिपचिपी और उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है।

दिल्ली में 8 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। शाम के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। जिसकी रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में 11 जून को बदलेगा मौसम

रविवार को दिल्ली में मौसम का उलटफेर देखने को मिला। सुबह की शुरुआत तेज धूप और गर्मी के साथ हुई। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सूरज ढलने के बावजूद तपिश का एहसास होता रहा। हालांकि शाम को सात बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया और आसमान में काले बादल छा गए। साथ ही तेज हवाएं भी चलने लगीं। जिससे गर्मी से कुछ देर राहत मिली। जिसके बाद फिर से गर्मी बढ़ गई। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 से 13 जून के आसपास हल्की बारिश होने और आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article