शहर

दिल्ली का मौसम (08 Jan 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में बढ़ी गलन, येलो अलर्ट के बीच आज भी Cold Day के संकेत; जानें कब मिलेगी राहत

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 Jan 2026: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण सुबह से ही गलन का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी के लिए ठंड और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम।

Image

दिल्ली में आज भी कड़ाके की ठंड (AI Image)

दिल्ली में आज का मौसम (08 Jan 2026): दिल्ली में आज का मौसम (08 Jan 2026): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के चलते सुबह से ही गलन का असर महसूस किया जा रहा है। कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज, गुरुवार के लिए भी ठंड और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी रखा है।

पालम और लोधी रोड में कोल्ड-डे

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के पालम और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर शीत दिवस यानी कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही। पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर भी दिनभर ठंड बनी रही। ठंडी हवाओं के कारण धूप फीकी पड़ गई, दिन में भी सर्दी का असर कम नहीं हुआ।

कोहरा और ठंडी हवाओं ने रोकी धूप

उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाएं और ऊपरी सतह पर जमा कोहरा सूरज की किरणों को जमीन तक पहुंचने नहीं दे रहा है। कई इलाकों में दृश्यता 600 से 800 मीटर के बीच दर्ज की गई। हल्की धूप जरूर निकली लेकिन ठंड और धुंध में खोई, वह इतनी कमजोर रही कि तापमान में कोई खास राहत नहीं मिल सकी। हवाओं ने भी मौसम को सर्द रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आज कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुरुवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सुबह और शाम के समय मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। 8 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अनुमान है कि 12 जनवरी तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने से ठंड का असर और बढ़ सकता है।

क्या होता है कोल्ड डे?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पालम और लोदी रोड पर ‘कोल्ड डे’ की स्थिति रही। मौसम विज्ञान के अनुसार जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाए और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ जाए, तो उस दिन को ‘कोल्ड डे’ माना जाता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article