शहर

'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ और फिर मैंने...', दिल्ली होटल अग्निकांड में शेफ का चौंकाने वाला खुलासा

Delhi Hotel Fire: दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य शेफ नेगी को 6 घंटे की पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। शेफ ने खुलासा किया कि बुधवार सुबह किचन के इलेक्ट्रिक स्टोव में ब्लास्ट होने से आग लगी थी।

Image

दिल्ली होटल अग्निकांड में शेफ का बड़ा कबूलनामा (फाइल फोटो)

Delhi Hotel Fire: दिल्ली के एक होटल (B&B) में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा हुआ है। हादसे के वक्त रसोई में मौजूद मुख्य शेफ (रसोइया) नेगी को पुलिस ने शनिवार को करीब छह घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान शेफ ने जो बातें बताई हैं, उसने इस पूरे हादसे की भयावहता और मौतों की वजह को साफ कर दिया है।

स्टोव में ब्लास्ट के बाद लगी आग

पुलिस (Delhi Police) सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शेफ नेगी ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह रसोई में काम कर रहा था, तभी इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने के कुछ ही देर बाद उसमें एक जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट के साथ ही किचन में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग (malviya nagar fire) की लपटों ने रफ्तार पकड़ ली और वह तेजी से पूरी बहुमंजिला इमारत में फैलने लगी।

पूछताछ में शेफ का चौंकाने वाला खुलासा

जांच में जो सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई है, वह शेफ द्वारा घबराहट में उठाया गया एक गलत कदम है। पूछताछ में सामने आया है कि जब चारों तरफ आग और धुआं फैल गया, तो नेगी बुरी तरह डर गया। अपनी जान बचाने की आपाधापी में उसने पूरे होटल की मुख्य बिजली आपूर्ति (Main Power Supply) बंद कर दी और खुद वहां से भाग निकला।

पुलिस को अंदेशा है कि शेफ द्वारा होटल की मेन पावर सप्लाई बंद करते ही इमारत का 'इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉकिंग सिस्टम' (कमरों और रास्तों के ऑटोमैटिक दरवाजे) पूरी तरह ठप हो गया। बिजली कटने से सारे इलेक्ट्रॉनिक लॉक जाम हो गए और अंदर मौजूद मेहमान कमरों में ही कैद होकर रह गए।

जांच में जुटी पुलिस

जांच अधिकारियों का मानना है कि अगर इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम काम कर रहा होता, तो शायद लोग समय रहते निकास द्वारों (एग्जिट गेट) से बाहर भाग सकते थे। लेकिन लाइट कटने से रास्ते बंद हो गए और दम घुटने तथा झुलसने की वजह से कई मासूम लोगों की जान चली गई। फिलहाल, दिल्ली पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस पूरे हादसे में होटल प्रबंधन और स्टाफ की लापरवाही किस स्तर पर थी।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article